पूर्णिया, फरवरी 28 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। होली पर्व को लेकर इन दोनों लंबी दूरी ट्रेनों के साथ-साथ लोकल ट्रेनों में भी भारी भीड़ चल रही है जिस कारण ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को पेरशानियों को सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को सहरसा-पूर्णिया रेलखंड एवं बनमनखी-बिहारीगंज रेलखंड पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के साथ-साथ सहरसा सियालदह हटे बाजारे एक्सप्रेस, जयनगर मनिहारी जानकी एक्सप्रेस समेत विभिन्न एक्सप्रेस समेत विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ थी। ट्रेनों में अधिक भीड़ होने के कारण यात्री जैसे तैसे सफर करने को मजबूर हैं जबकि रेलवे द्वारा भीड़ को कम करने के लिए उक्त मार्ग पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन भी चलाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...