गाज़ियाबाद, फरवरी 25 -- गाजियाबाद, संवाददाता। होली पर्व के मद्देनजर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। इस प्रमुख त्योहार पर बड़ी संख्या में यात्रियों के अपने घरों को लौटने की संभावना को देखते हुए स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान पूरी तरह से सतर्क रहेंगे। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर जिले के अलावा आसपास के जिले नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर से भी लोग लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं। ऐसे में होली के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसे देखते हुए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि सभी प्लेटफार्म पर जीआरपी के अतिरिक्त जवान किए जाएंगे। प्लेटफार्म पर बॉडी वार्न कैमरे से जवान विशेष निगरानी रखेंगे। वहीं आरपीएफ इंस्पेक्टर चेतन प्रकाश ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.