होली पर्व को लेकर औरैया पुलिस की एडवाइजरी जारी
औरैया, मार्च 1 -- औरैया, संवाददाता। होली पर्व के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए औरैया पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक औरैया ने जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। जारी निर्देशों में कहा गया है कि होलिका दहन ऐसे स्थान पर किया जाए जहां बिजली के तार, आसपास कोई आवास या ज्वलनशील पदार्थ न हों। सार्वजनिक मार्गों को अवरुद्ध न किया जाए तथा मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठाकर वाहन न चलाया जाए। यातायात नियमों का पालन करने और शराब पीकर वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई है। पुलिस ने रासायनिक रंगों के स्थान पर प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों के प्रयोग की सलाह दी है। किसी पर जबरन रंग डालने या हुड़दंग करने पर संबंधित के खिलाफ विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.