औरैया, मार्च 1 -- अजीतमल, संवाददाता। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कस्बा अटसू में पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने मुख्य बाजार, संवेदनशील क्षेत्रों एवं प्रमुख चौराहों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च में उपजिलाधिकारी अजीतमल, क्षेत्राधिकारी अजीतमल तथा थाना अजीतमल के अतिरिक्त निरीक्षक रामचंद्र वर्मा मय पुलिस बल के साथ शामिल रहे। टीम ने कस्बे के भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर लोगों से शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। साथ ही व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सह...