लातेहार, मार्च 3 -- होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। कंट्रोल रूम के माध्यम से हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अजय रजक ने बताया कि होली के दौरान जिले भर में 100 से अधिक मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही अनुमंडलीय क्षेत्र में क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व डीएसपी स्तर के पदाधिकारी करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 500 से अधिक पुलिस बलों की तैनाती की जा रही है। ------------------ होली पर्व को लेकर घर लौटने ...