कटिहार, मार्च 3 -- सेमापुर। संवाद सूत्र आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सेमापुर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना अध्यक्ष रामशंकर कुमार ने किया। उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे। फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर सेमापुर मुख्य बाजार, चौक-चौराहों, संवेदनशील मोहल्लों और ग्रामीण इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस की सख्त निगरानी और अनुशासित उपस्थिति ने आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाया। बाजारों में मौजूद लोगों ने भी पुलिस के इस कदम की सराहना की। होली पर्व को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला डंडखोरा, संवाद सूत्र होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर डंडखोरा पुलिस प्रशासन पूर...