बुलंदशहर, मार्च 2 -- जिले में होली के पर्व का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सोमवार को जिले भर के बाजारों में रंगों की ऐसी मस्ती छाई कि खरीदारी के लिए खरीदारों का हुजूम उमड़ पड़ा। आलम यह रहा कि नगर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों अंसारी रोड, डीएम रोड, चौक बाजार, रेलवे रोड, दिल्ली रोड और साठा सहित तमाम मुख्य बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। अबीर-गुलाल की खुशबू और रंग-बिरंगी पिचकारियों से सजी दुकानों ने पूरे शहर को उत्सव के रंग में सरोबार कर दिया है। शाम को होलिका दहन से पूर्व लोगों ने बाजारों में खूब खरीदारी की और एक दूसरे को रंग भी लगाया। होली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार होली का पर्व विशेष ज्योतिषीय संयोग और तिथियों के फेरबदल के कारण तीन दिनों तक मनाया जाएगा। दिन में किया पूजन, रात में जलाई ह...