शामली, मार्च 2 -- लोक स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा शहर के कमला कालोनी स्थित कार्यालय पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने सभी पदाधिकारियों को होली पर्व की शुभकामनाऐं देते हुए गुलाल लगाया। उन्होने कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे का त्यौहार है। त्यौहार में किसी प्रकार की रंजिश न रखे और गले मिलकर रंजिशों को भी खत्म किया जाये। इस दौरान होली के गानों पर जमकर नृत्य किया गया और भाईचारे का संदेश दिया गया। उन्होने लोगों से अपील की कि बेवजह किसी को रंग न लगाये। इस अवसर पर संजय त्यागी, महेश शर्मा, अंकित जिंदल, नरेन्द्र, सोमपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...