जहानाबाद, मार्च 2 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। रा. मध्य विद्यालय मांदिल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सह- एससी एवं एसटी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि होली आपसी, सद्भावना ,भाईचारा एवं खुशियों का त्यौहार है। इस मौके पर सारे- गिले शिकवे भूल कर आपस में लोग एक दूसरे से मिलकर रंग- गुलाल लगाकर खुशियां व्यक्त करते हैं, इससे आपसी बंधुत्व, सद्भावना एवं भाईचारा बढ़ती है। होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से भाग लेने वालों में संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी, सहायक शिक्षक अरुण कुमार सिंह ,शीला कुमारी, रानी अर्पणा, सुनीता कुमारी, अखिलेश प्रसाद सिंह, सरिता कुमारी ,सतीश सुंदरपुरी , अरूण कुमार, विभा वर्मा, रौली कुमारी, अरशद जमा, आशुतोष कुमार, श्याम कुमार, ऋषिकांत कुमार, शक्ति कुमार, गंगा पासवान...