गंगापार, मार्च 1 -- रंगों और उमंगों का पर्व होली जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, कस्बा भारतगंज पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगता जा रहा है। मंगलवारी बाजार, शुक्रवारी बाजार, बस अड्डा, त्रिमुहानी के साथ ग्राम नहवाई और राजापुर बाजारों में सजी रंग-बिरंगी दुकानों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवी बना दिया है। कस्बा के थोक व्यापारी कृष्ण गोपाल केशरी ने बताया कि इस बार बच्चों में 'इंडियन बंदूक' मॉडल की पिचकारियों का आकर्षण है। अलग-अलग डिजाइन और आकार की पिचकारियां,गुब्बारे, मुखौटे और टोपी बच्चों व युवाओं को लुभा रहे हैं। अभिभावक भी बच्चों के साथ बाजार पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। अबीर-गुलाल के साथ हर्बल रंगों की मांग में तेजी है। लोग त्वचा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.