बक्सर, मार्च 2 -- बक्सर न्यायालय में उल्लास के साथ मनी होली फोटो संख्या- 19, कैप्सन- सोमवार को बक्सर व्यवहार न्यायालय में होली खेलते न्यायालयकर्मी। बक्सर। नगर स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को अंतिम कार्य दिवस के दिन होली उल्लास के साथ मनायी गई। रंगोत्सव के इस महापर्व को लेकर न्यायधीशों, अधिवक्ताओं व न्यायिक कर्मचारियों के बीच उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं सद्भाव का संदेश दिया। न्यायालय परिसर में आयोजित अनौपचारिक मिलन समारोह के दौरान बक्सर न्यायालय के प्रभारी प्रशासन राजीव कुमार श्रीवास्तव, सिरेस्तेदार अजय कुमार सिंह, सन्नी सौरभ दीक्षित सहित अन्य कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन आपसी समन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.