एटा, मार्च 2 -- राजकीय इंटर कालेज एटा मैदान में सोमवार को जिला फुटबाल संघ ने सद्भावना मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया। मैच में डीएफए एवं जीआईसी टीम खिलाड़ियों में जोरदार भिड़त हुई। इसमें डीएफए 3-2 से विजयी रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीआईसी मैदान पर फुटबॉल कोच मनोज कुमार के दिशा निर्देशन में अभ्यास किया। डीएफए के अभिषेक ने टीम की ओर से पहला गोल कर डीएफए को 1-0 से बढ़त दिलाई। जीआईसी टीम की ओर से काउंटर अटैक करते हुए बाबू ने गोल कर स्कोर को 1-1 पर ला दिया। पुनः डीएफए के गोनू एवं मयंक के लगातार दो गोल से डीएफए 3-1 से आगे हो गई। मध्यांतर के बाद जीआईसी क्लब के ठाकुर ने एक बेहतरीन गोल करते हुए अपनी टीम को 3-2 के स्कोर पर ला खड़ा किया। कड़े रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण मुकाबले में डीएफए की टीम 3-2 से विजयी रही। इस दौरान उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम ...