एटा, मार्च 13 -- होली त्यौहार पर ननिहाल आया युवक बाइक फिसलने से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली है कि नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी भीकम कुमार का भांजा सोनू पुत्र दलवीर निवासी गावं धतुरा जिला संभल होली के त्योहार पर उनके घर आया था। चार फरवरी को अपने दोस्त के साथ बाइक से सकीट औंछा मार्ग पर जा रहे थे, रास्ते में भस्मासुर मंदिर के पास बाइक फिसल कर बिजली के पोल से टकरा गई थी। जिसमें सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल को सीएचसी सकीट लाया गया था। हालत गंभीर देख चिकित्सक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सोनू की हालत में सुधार न होने के कारण चिकित्स अलीगढ़ रेफर किया था। सुधार न होने पर परिवारीजन मेरठ ले गए थे। मेरठ में उपचार के दौरान गुरुवार को सोनू की मौत हो ...