एटा, मार्च 5 -- होली त्योहार पर युवक ने खुद को तमंचा से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पहुंचे घरवालों को शव पड़ा मिला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि पत्नी कई दिन से मायके में थी और वापस नहीं आई थी। कोतवाली जलेसर के गांव पुन्हैरा निवासी दुष्यंत (32) पुत्र बलवीर ने होली त्योहार पर बुधवार को कमरे में खुद को गोली मार ली। कनपटी में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर घरवाले कमरे में पहुंचे। कमरे में युवक लहुलुहानवस्था में पड़ा मिला। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कई दिनों पहले पत्नी मायके चली गई थी जो वापस नहीं जा रही थी। एसएचओ जलेसर अमित कुमार का कहना है कि युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। मामले की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.