झांसी, मार्च 2 -- सभी को घर पहुंचने की जल्दी दिखी और इसी को लेकर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में खासी भीड़ देखी गई। इधर बसों का यही हाल रहा। रोडवेज और प्राईवेट बसों में खूब भीड़ रही। वहीं कई लोगों को परेशानी में सफर करना पड़ा। इस दौरान ट्रेनों में जनरल बोगी की हालत काफी भरी देखी गई तो वहीं निजी बसों ने ओवरलोड सवारियों को लेकर बसों के चक्कर लगाए। इधर झांसी बस अड्डे के निकट मंडी के पास खड़े चार पहिया वाहनों ने डग्गामारी भी खूब की। जबकि रोडवेज बसों ने अतरिक्त चक्कर लगाने का निर्णय लिया। जिससे सवारियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.