लखीसराय, मार्च 2 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। रंग-गुलाल के त्योहार होली को लेकर चहल-पहल बढ़ती जा रही है। गांव से लेकर बाजार तक सभी लोग तैयारी में लग गए हैं। बाजार में विभिन्न प्रकार की पिचकारियों की बिक्री हो रही है। रंग और अबीर की भी बिक्री हो रही है। दियारा टाल और सुदूरवर्ती गांव समेत नगर परिषद क्षेत्र के लोगों के द्वारा पिचकारी तथा रंग-अबीर की खरीदारी शुरू हो गई है। खासकर रेडीमेड और फुटपाथ की दुकानों पर बच्चों के लिए कपड़े खरीदने वालों की भीड़ देखी जा रही है। वस्त्रालयों में भी लोग कपड़े खरीद रहे हैं। होलिका दहन के लिए लकड़ियों और नवान्न चढ़ाने के लिए विचार विमर्श किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.