गोंडा, मार्च 10 -- गोंडा। सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह के मुख्य अथिति जिला जज दुर्ग नारायण सिंह रहे। डीबीए अध्यक्ष रवि चंद्र त्रिपाठी, सीबीए के अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी व महामंत्री गौरी शंकर चतुर्वेदी व सुनील कुमार पांडेय ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया। जिला जज ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाई चारे, प्रेम सौहार्द का त्यौहार माना जाता है। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुनील कुमार पंचम ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, उपेंद्र कुमार मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, वीरेंद्र त्रिपाठी, बिंदेश्वरी प्रसाद दूबे, केके मिश्रा, राम करण मिश्रा, माधव राज मिश्रा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.