मऊ, मार्च 7 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत वलीदपुर के बड़ी बाजार में होली जुलूस के बीच में ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ला काजी टोला निवासी 25 वर्षीय मनीष कंस्कार होली जुलूस में शामिल था। लेकिन जुलूस जैसे ही संगत जी मंदिर से अपने पुराने रास्ते सोनार गली छोटी बाजार से बड़ी बाजार में पहुंचा था कि इसी बीच जुलूस में शामिल लोगों के ऊपर किसी ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। मुख्य आरोपी सुधीर वर्मा निवासी बड़ी बाजार छत से ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के बाद फरार हो गया था। इसमें मनीष गंभीर रूप से झुलस गया था। घटना के बाबत मनीष ने बड़ी बाजार निवासी तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया था, लेकिन जांच में तीनों लोग निर्दोष पाए गए थे। ...