शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- होली जुलूस को लेकर जुलूस आयोजकों के साथ सीओ ज्योति यादव ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। कई जगह सड़कों में गड्ढे मिलने व बिजली तार नीचे मिलने पर उन्होंने उन्हें ठीक करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया। होली पर्व के दौरान पोटरगंज मंडी से होली चौपाई जुलूस निकाला जाता है जो कई मार्गो से होता हुआ आयोजन स्थल पर आकर समाप्त होता है। सीओ ज्योति यादव व कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने पुलिस बल के साथ पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान जुलूस मार्ग कई जगह पर टूटा हुआ मिलने पर उन्होंने नगर पालिका को सड़के ठीक करने के निर्देश दिए। इसी के साथ उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को भी जुलूस मार्ग पर पड़ने वाली बिजली लाइन एवं खंभों का निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.