नैनीताल, मार्च 2 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में 30वें फागोत्सव का सोमवार को भव्य होली जुलूस के साथ समापन हो गया। इस दौरान सरोवर नगरी रंगों से सराबोर नजर आई। जुलूस के दौरान दो कुंतल से अधिक हर्बल रंग, अबीर और गुलाल उड़ाया गया, जिससे पूरा शहर होली के रंग में रंग गया। दिन में मल्लीताल स्थित श्रीराम सेवक सभा परिसर में बड़ी संख्या में होल्यार एकत्र हुए। यहां एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल की बौछार करते हुए डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया गया। इसके बाद आशीर्वचनों के साथ होली जुलूस सभा प्रांगण से शुरू होकर बड़ा बाजार, आर्य समाज, गाड़ी पड़ाव, खड़ी बाजार और जय लाल साहब बाजार होते हुए पुनः सभा प्रांगण में संपन्न हुआ। जुलूस मार्ग अबीर-गुलाल से रंगा नजर आया और पूरे रास्ते होली के रंग और उल्लास छाया रहा। जुलूस के दौरान फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए कई छाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.