पीलीभीत, मार्च 16 -- बीसलपुर। कला ईश फाउंडेशन की ओर से होली मिलन समारोह एवं होली चौपाई प्रतियोगिता का आयोजन कर विजयी टीमों को पुरुस्कृत किया गया। बड़ी संख्या में होरियारों की टीमों ने पारंपरिक होली नृत्य के साथ होली गीत प्रस्तुत किये। चौपाई समागम में अमरा करोड़, कासिमपुर, हाफिज नगर बन्हाई, नवदिया भगत, बरखेड़ा यासीन, दमूरपुरा, धनगवां, घुंघचइया, मंडरा सुमन, ढ़किया रंजीत, सावेपुर, वेहटी, पुरैना, बड़ागांव, अर्जुनपुर, कर्रखेड़ा सहित 22 गांवों की चौपाई टीम ने प्रथम स्थान पाने के लिए जी तोड़ मेहनत की। दो महिला टीमों ने भी अपनी चौपाई का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम आयोजक दिव्या गंगवार व उनके पति चौधरी प्रदीप सिंह पटेल ने सभी चौपाई टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू ने आयोजन की शुरूआत की। आयोजन दिव्या गंगवार ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.