अलीगढ़, जनवरी 5 -- अलीगढ़। रघुवीर पुरी होली चौक पर नाला निर्माण में अनियमिताओं की को लेकर करणी सेना के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि नाला निर्माण गुणवत्ता के विपरीत किया जा रहा है। करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, उमेश कुमार सिंह, आशीष चौहान, वीरू भदोरिया, देशराज सिंह, तेजवीर सिंह होली चौक पहुंचे तो क्षेत्रीय निवासियों द्वारा नाला निर्माण के दौरान हो रही समस्याओं और परेशानियों के बारे में अवगत कराया। ज्ञानेंद्र सिंह ने नगर निगम के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर नगर निगम के अधिकारियों एवं निर्माण दायक कंपनी के इंजीनियर को कार्यस्थल पर बुलाकर क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं से अवगत कराकर उनका निस्तारण कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.