होली चाइल्ड के चार छात्रों का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में चयन
रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। होली चाइल्ड स्कूल के चार प्रतिभावान छात्रों का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत हुआ है। छात्रों के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। योजना के तहत प्रत्येक चयनित खिलाड़ी को उत्तराखंड सरकार की ओर से 1500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य मिंटू दुबे ने बताया कि चयनित छात्रों में आगमन शर्मा, आरव वैष्णव, हितेन सिंह जलाल और वंदना जोशी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्र लगातार खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विगत वर्षों में भी विद्यालय के कई प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन इस छात्रवृत्ति योजना के लिए हो चुका है। यह भी पढ़ें- शिक्षा भारती के पांच बच्चे मुख्यमंत्री उदीयमान योजना में चयनित छात्रों की उपलब्धि पर संस्था के संरक्षक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.