गाजीपुर, मार्च 18 -- गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से बुधवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिंचाई विभाग के नलकूप खण्ड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान काव्य पाठ और गीत संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रान्तीय अध्यक्ष राम लाल यादव ने एकजुटता बनाए रखने को कहा। इस दौरान चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ प्रान्तीय अध्यक्ष क्रान्ति सिंह, मिनिस्टीरियल एशोसिएसन पंचायतीराज विभाग प्रान्तीय अध्यक्ष यूपी सिंह, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...