अररिया, मार्च 2 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को विद्यालय परिवार के द्वारा भव्य एवं सांस्कृतिक गरिमा से परिपूर्ण होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारीगण,आचार्य बंधु-भगिनी एवं कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में पारंपरिक होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण को रंगमय बना दिया। समारोह के दौरान मिथिला में राम खेले होली,रंग बरसे भीगे चुनरवाली,शिव मंठ पर सोभे लाल ध्वजा, सदा आनंद रहे यही द्वारे तथा जोगीरा सा रा-रा जैसे एक से बढ़कर एक होली गीतों की प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। गीत-संगीत और हंसी-ठिठोली के बीच पूरे परिसर में उत्सव का उल्लास देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक शिक्षा समिति व विद...