मेरठ, मार्च 5 -- दुल्हैंडी के अवसर पर दोस्त के घर पहुंचकर बहन के पति पर तलवार से हमलाकर घायल कर दिया। जिसका उपचार मेरठ के निजी अस्पताल मे चल रहा है। मामला नगर की आरके कालोनी का है कि कल्लू के घर पहुंचकर होली खेलते समय गोलू ने सागर निवासी रामलीला मैदान पर धारदार हथियार तलवार से वार कर घायल कर दिया। घायल सागर की पत्नी खुशी ने थाना पर तहरीर देते हुए बताया कि उसने एक वर्ष पूर्व अपने परिजनों से अलग होकर सागर से शादी कर ली थी। तभी से उसके परिजन उससे क्षुब्ध रहते थे। बुधवार को सागर अपने भाई योगेश तथा दोस्त प्रिंस के साथ आरके कालोनी में कल्लू में घर पर होली खेलने गया था। प्रिंस रास्ते में ही बाइक से उतर गया। तभी कल्लू के घर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके उसके भाई गोलू ने धारदार तलवार से हमला कर दिया। जिससे सागर घायल हो गया। जिसका उपचार मेरठ के निजी अस्प...