प्रयागराज, मार्च 5 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। जिव नारायनपुर निवासी विशाल सिंह परिहार ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम मेरे मौसा चंद्रभान सिंह, मौसी एक छोटा बच्चा लेकर बाइक से मेरे घर आ रहे थे। गांव पहुंचे ही थे कि कुछ युवक रास्ते में डीजे खड़ा करके डांस कर रहे थे। मेरे मौसा ने जाने के लिए रास्ता मांगा तो दबंग उन्हें बाइक से खींच कर जबरन नचाने लगे। मौसी ने वीडियोग्राफी शुरू की तो मोबाइल छीनकर फेंक दिया। बाइक तोड़ दिया। इतना ही नहीं मेरे घर पहुंचकर मारपीट करने लगे। एक युवक ने तमंचे के बट से हमलाकर मुझे घायल कर दिया। मारपीट की जानकारी पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...