एटा, मार्च 7 -- मोहल्ला काजी में होली खेलने को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने दलित परिवार पर हमला कर दिया। हमले में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामले में पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना सकीट के एक मोहल्ला काजी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि चार मार्च होली के दिन अपने घर के बाहर होली खेल रहे थे। आरोप है कि मोहल्ला काजी निवासी आरोपी अरबाज, शहबाज, मुस्तफा अली आए और जातिसूचक गालियां देने लगे। गालियां देने की मना करने पर आरोपियों ने मिलकर पीड़ित पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि अरबाज हाथ में तमंचा लेकर आया और सिर में बट मारकर घायल कर दिया।पीड़ित गंभीर रुप से घायल हो गए। बचाने आई बहन, भाभी के साथ आरोपियों ने अभद्रता की और उनके साथ भी पि...