संभल, मार्च 7 -- थाना क्षेत्र के गांव नगला नीडर के पास गुरुवार को मिली युवक की लाश के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, लेकिन अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। डॉक्टरों ने मौत की सही वजह जानने के लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया है, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। ग्राम खेमपुर निवासी मुलायम सिंह उर्फ शिवा पुत्र कल्याण सिंह बुधवार सुबह घर से होली खेलने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तभी नहर के पास पुल के नीचे युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक मूल रूप से रामपुर जिले के टांडा बदली गांव का निवासी था। ...