नई दिल्ली, मार्च 3 -- होली रंगों, पानी और मस्ती का त्योहार है लेकिन यह आपके स्मार्टफोन के लिए किसी 'टेस्ट' से कम नहीं होता। गीले हाथों से कॉल उठाना, रंग लगे उंगलियों से स्क्रीन स्क्रॉल करना या पानी की बौछार के बीच वीडियोज बनाना- ये सब मिलकर आपके फोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई लोग यह सोचकर टेंशन-फ्री हो जाते हैं कि उनका फोन वॉटरप्रूफ है लेकिन सच यह है कि कलर्स में मौजूद केमिकल, महीन पाउडर और गंदगी फोन के स्पीकर, माइक्रोफोन, चार्जिंग पोर्ट और बटन में फंसकर धीरे-धीरे दिक्कत पैदा कर सकते हैं। यही वजह है कि होली खेलने के बाद फोन की सही तरीके से सफाई करना बेहद जरूरी है। सबसे पहला और अहम कदम है- फोन को स्विच ऑफ करना। अगर फोन पर पानी या रंग लगा है तो उसे तुरंत बंद कर दें। गीले फोन को ऑन होने पर में साफ करने या चार्जिंग पर लगाने से शॉर्ट सर्किट...