नोएडा, मार्च 6 -- नोएडा के सेक्टर-75 स्थित सोसाइटी में बुधवार दोपहर पत्नी के सामने प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप प्रेमिका, उसके दो भाइयों और एक पड़ोसी पर है। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-75 स्थित आईवीवाई काउंटी सोसाइटी में प्रॉपर्टी डीलर साहिल सिंघल परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। करीब चार वर्ष पहले साहिल की मुलाकात गाजियाबाद के विष्णु एन्क्लेव में रहने वाली प्रिया सोलंकी से हुई। प्रिया नोएडा की एक कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान दोनों का रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। प्रिया शादी करने के लिए साहिल पर दबाव बनाने लगी, लेकिन साहिल ने दूरी बनाना शुरू कर दिया। इसी मुद्दे पर बात करने के लिए बुधवार दोपहर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.