वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 5 -- Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां देहलीगेट थाना क्षेत्र के घुड़ियाबाग इलाके में होली पर बुधवार को चार बदमाश होली मिलने के बहाने एक स्क्रैप कारोबारी के घर में घुस गए। तमंचे व चाकू के बल पर दंपती को बंधक बनाकर घर में रखे जेवरात, रुपये, मोबाइल फोन व अन्य सामान लूटकर ले गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। चारों आरोपियों के चेहरों पर रंग लगा हुआ था। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हुए हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। देहलीगेट थाना क्षेत्र के घुड़ियाबाद इलाके में हाथरस वाला पेंज निवासी विनोद कुमार व उनकी पत्नी बुधवार दोपहर को अपने घर पर थे। तभी किसी ने गेट खटखटाया। कहा कि होली मिलने आए हैं। विनोद गेट पर पहुंचे, तभी आरोपी धक्का मारते हुए अंदर घुस आया। उसके पीछे तीन और लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.