होली खेलने के दौरान विवाद में बंदूक लेकर दौड़ाया
चित्रकूट, मार्च 5 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र के करौंदी कला में होली खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच एक पक्ष के व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और दूसरे पक्ष की तरफ दौड़ पड़ा। बंदूक लेकर आते देख दूसरे पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया और वह जान बचाकर इधर-उधर भागे। लेकिन इसी बीच मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने स्थिति संभाली। बताते हैं कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष को उनके दरवाजे के पास होली खेलने से मना कर रहे थे। इसी बात पर विवाद हो गया था। रैपुरा थाना पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.