भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर। तिलकामांझी थाना क्षेत्र में रहने वाले तुफानी यादव ने होली के दौरान बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया है कि उनका नाबालिग बेटा चार मार्च को अन्य बच्चों के साथ होली खेल रहा था तभी बंटी यादव आया और उनके बेटे के सीने पर पेपर कटर से हमला कर दिया। घटना में उनका बेटा जख्मी हो गया जिसके बाद उसका इलाज कराया गया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.