जमशेदपुर, मार्च 5 -- जमशेदपुर। होली खेलने के दौरान कपड़ा फाड़ने से जुगसलाई के बोरापट्टी में युवकों के समूह में बुधवार दोपहर मारपीट हो गई थी। बताया जाता है कि युवकों ने पहली बार क्षेत्र में बॉक्स लगाकर मंगलवार शाम होलिका दहन के पूर्व से नाच रहे थे। बुधवार दोपहर दूसरे मोहल्ले के वक्त समूह में वहां पहुंचे और एक दूसरे को रंग लगाने के बाद कपड़ा फाड़ने लगे। जिसका बोरापट्टी के युवकों ने विरोध किया और बाद में स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने पहल कर मामले को सुलझा दिया। इससे किसी पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में केस दर्ज नहीं कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.