उरई, मार्च 2 -- उरई। होली के त्योहार पर शांति एवं सौहार्द रखने को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने एडवाजइरी जारी की है साथ ही आम लोगों को होली खेलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आम लोगों से अपील की गई कि होली के पर्व को सकुशल एवं सुरक्षित ढंग मनाए। होली के त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने जनपद के निवासियों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। डीएम ने कहा कि होली खुशियों का पर्व है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती है। होलिका दहन आबादी और आवासीय क्षेत्रों से दूर करें। आग जलाते समय विशेष सावधानी बरतें और सुरक्षित दूरी से ही तापें। गर्भवती एवं नवविवाहित महिलाओं को होलिका के अत्यधिक निकट जाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही सीएमओ डॉ बीरेंद्र सिंह ने अपील की है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.