मधुबनी, मार्च 5 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। ससुराल से होली खेलकर घर लौट रहे एक बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा बुधवार की शाम करीब छह बजे लदनिया बाबूबरही मुख्य सड़क पर सलखनीया बेलदरही और डलोखर गांव के बीच पुलिया के पास हुआ। आमने सामने दो बाइक की टक्कर में यह दुर्घटना हुई। मृतक की पहचान मिर्जापुर करहड़वा गांव निवासी राम कुमार यादव 45 के रूप में हुई है। वे जयनगर बाजार में मिठाई दुकान में कारीगर का काम करते थे। होली पर्व के अवसर पर वह अपने घर आए हुए थे। और ससुराल से वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में दूसरी बाइक पर सवार सलखनीया गांव निवासी मुनेश्वर राउत के पुत्र सुरेंद्र राउत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है। मृतक राम कुमार अपने पीछे पत्नी कैलाश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.