चम्पावत, मार्च 6 -- चम्पावत में होली खत्म होने के साथ ही प्रवासी भी मैदानी क्षेत्र को जाने लगे हैं। होली पर्व के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदानी क्षेत्र से अपने गांव पहुंचे थे। बीते गुरुवार को टीके के साथ ही होली पर्व का समापन हुआ। इसी के साथ काम धंधे के सिलसिले में महानगरों में गए प्रवासियों का मैदानी क्षेत्र को जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कुछ सालों पूर्व तक होली और दीपावली पर्व के बाद प्रवासियों के मैदानी क्षेत्र लौटने के दौरान रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी रहती थी। लेकिन अब इस तरह के नजारा देखने को नहीं मिल रहा है। अब दिल्ली समेत तमाम महानगरों के लिए टैक्सियां चलने लगी हैं। इन टैक्सियों के चालक यात्रियों को घर से ही वाहन में बैठा रहे हैं। इस वजह से रोडवेज की बसों में सीट के लिए मारामारी नहीं हो रही है। शुक्रवार को भी रोडवेज...