बिजनौर, फरवरी 27 -- गोल्डन लायनेस नव चेतना क्लब द्वारा ब्रिज की होली थीम पर भव्य एवं रंगारंग होली महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का प्रारंभ क्लब की अध्यक्षा सुमन, सचिव रेनू व ट्रेजरर ज्योति द्वारा अतिथियों का तिलक कर उन्हें पौधा भेंटकर स्वागत किया गया । इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत खुशबू कर्णवाल एवं अंजना त्यागी द्वारा भगवान श्री कृष्ण राधा रानी स्वरूप बच्चों पर पुष्प अर्पित करके की गई । क्लब सदस्यों द्वारा सामूहिक व एकल नृत्य व गायन के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी गई। विभिन्न प्रकार के खेल अतिथियों व क्लब सदस्यों को खिलाएं गए। जिसके परिणाम स्वरूप होली क्वीन नितिन चौधरी व रंगों की रानी दीप्ति अग्रवाल रही। साड़ी प्रतियोगिता में कविता ने बाजी मारी। रुमझुम ,नीशू, शिवानी को प्रतिभाग करने पर पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में प्रतियोगिता की...