रामगढ़, दिसम्बर 24 -- वेस्ट बोकारो। होली क्रॉस स्कूल विद्यालय परिसर में मंगलवार को क्रिसमस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा स्टाफ सदस्यों ने सामूहिक रूप से इस पर्व को प्रेम, शांति और भाईचारे के संदेश के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्ति एवं श्रद्धा से ओत-प्रोत प्रार्थना गीत के साथ किया गया। विद्यालय की कोयर टीम ने अपने मधुर क्रिसमस कैरोल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुरों और शब्दों के माध्यम से यीशु मसीह के जन्म का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में डांस क्लब के विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं और समारोह में चार चांद लगा दिए। छात्रों का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.