बोकारो, जनवरी 29 -- बोकारो। प्रतनिधि। हॉली क्रॉस विद्यालय बालीडीह में धूम धाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि बोकारो ऑपोलो क्लीनिक के राम नारायण झा व विद्यालय की प्राचार्या डॉ सिस्टर कीर्ति किरण तिरंगा फहराया। डॉ सिस्टर कीर्ति किरण ने कहा कि राष्ट्रीय त्यौहार गणतंत्र दिवस सभी के लिए गौरव का दिन है। इस दिन संविधान लागू किया गया था। इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक झाँकी प्रस्तुत की। विद्यालय के प्राइमरी तथा हाई स्कूल छात्रों ने प्रेरक भाषण दिया। छात्र-छात्राओं ने सुंदर रंगारंग सांस्कृतिक तथा देश प्रेम से सराबोर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपप्राचार्या सिस्टर नीलिमा बिलुंग, सिस्टर केविन, मैनेजर सिस्टर शायनी, सिस्टर रोज़ी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...