बोकारो, अप्रैल 3 -- होली क्रॉस स्कूल बालीडीह के छात्र प्रिंस कुमार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रतिष्ठित इंस्पायर अवार्ड पुरस्कार के लिए चयनित होकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित इस पहल के तहत,चयनित नवप्रवर्तक को आगामी जिला स्तरीय प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता के लिए अपने प्रोटोटाइप को और विकसित करने के लिए 10 हजार रुपये का अनुदान और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। होली क्रॉस स्कूल बोकारो के छात्र ने इंस्पायर मानक अवार्ड में चयनित होकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। इस उपलब्धि पर होली क्रॉस स्कूल की प्राचार्य डॉ. सिस्टर कीर्ति किरण ने कक्षा आठवीं के छात्र प्रिंस कुमार और उनकी गाइड टीचर निकी स्मिता को हार्दिक बधाई दी और प्रतियोगिता के अगले चरण में उनकी सफलता की कामना...