होली क्रॉस के अमृत राज बने जिला टॉपर, 12वीं में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल
बोकारो, मई 13 -- जिले के होनहार छात्र अमृत राज ने 12वीं की परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार, विद्यालय व पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अमृत राज की उपलब्धि से युवाओं को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। अमृत राज के पिता कृष्णदयाल सिंह समाजसेवी हैं, जो लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। उनकी माता राधिका शिक्षिका हैं व शिक्षा के प्रति सदैव समर्पित रही हैं। परिवार के संस्कार, अनुशासन और मार्गदर्शन ने अमृत राज की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह भी पढ़ें- दी पेंटीकॉस्टल स्कूल के अर्पण कुमार 98.4% अंक लाकर बना स्कूल साइंस टॉपर अमृत राज इससे पहले मैट्रिक परीक्षा में भी 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.