कटिहार, मार्च 2 -- बारसोई निज प्रतिनिधि नगर के अतिप्राचीन पंचायती श्री विष्णु मंदिर एवं धर्मशाला, बारसोई परिसर में रविवार को होली मिलन एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रम श्रद्धा, उल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर न्यास समिति द्वारा समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया। मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष मुन्नालाल भगत एवं सचिव अजय कुमार साहा ने बताया कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना के अध्यक्ष प्रोफेसर रणवीर नंदन की प्रेरणा से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि होली जैसे पावन पर्व को सामाजिक समरसता एवं सद्भावना के साथ मनाना आज की आवश्यकता है। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात मंदिर न्यास समिति एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.