आरा, मार्च 9 -- -बिहिया पेट्रोल पंप के पास बुधवार की सुबह हुआ था हादसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के बिहिया बाजार में होली के दिन सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत हो गई। रविवार की रात इलाज के दौरान आरा के एक निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मृत युवक बिहिया थाना क्षेत्र के बेलौना गांव निवासी अमावस पासवान का 24 वर्षीय पुत्र मनु कुमार था। परिजनों ने बताया कि चार फरवरी होली के दिन सुबह में वह बिहिया चौरास्ता से बाजार कर बाइक से लौट रहा था। उसी दौरान बिहिया बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। तब उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था, लेकिन उसका इलाज आरा स्थित निजी अस्प...