गोपालगंज, मार्च 2 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को मांझागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व सीओ मुन्ना कुमार व थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने पुलिस बल के साथ किया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकलकर मांझा बाजार, शेख टोली, पुरानी बाजार,गुलाम हुसैन टोला, कर्णपुरा आदि प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने व अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.