हाजीपुर, फरवरी 27 -- राघोपुर। संवाद सूत्र होली पर्व शांतिपूर्वक माहौल में मनाने के उद्देश्य से गुरुवार को राघोपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर संतोष कुमार,एसआई जयशंकर कुमार,राजू कुमार,राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे। सर्किल इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारा के साथ मनाएं। किसी प्रकार की हुड़दंग होली में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने लोगों से अपील किया की होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। डीजे पर अश्लील गाना बजाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि होली के दौरान अफवाहों से दूर रहे और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.