लखनऊ, फरवरी 27 -- UP News: होली को देखते हुए सीएम योगी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। होली पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। साथ ही लंबी दूरी की बसों में दो ड्राइवर अनिवार्य किए गए हैं, शनिवार से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी और सभी अधिकारियों को फील्ड में रहकर आमजन के फोन उठाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान हर सफर सुरक्षित और सुगम रहे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर होली पर सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए कहा है। यह भी पढ़ें- गर्मी को लेकर करें तैयारी, होली पर न हो बिजली कटौती, ऊर्जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.