हरदोई, मार्च 2 -- हरदोई। होली को हर्ष उल्लास के साथ ही स्वच्छता के साथ मनाया जाए इसके लिए विशेष साफ-सफाई अभियान शुरू करने के निर्देश हैं। शासन के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने विशेष स्वच्छता अभियान का आगाज करते हुए सभी 1293 ग्राम पंचायतों में अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई के निर्देश हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया, चार मार्च तक जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता एवं सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा। होली को देखते हुए जनपद के सभी 13 निकायों में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश हैं। अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, सीवर व्यवस्था और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.