सीतामढ़ी, मार्च 2 -- शिवहर। होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले में फ्लैग मार्च निकाला गया। शिवहर नगर में अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल तथा एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में पुलिस बल के जवानों ने संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। इसके अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गस्ती अभियान चलाया जा रहा है। जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। पुरनहिया थाने के बसंत पट्टी चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने का आग्रह किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.